उत्तर प्रदेश
Trending

तटबंधों की सुरक्षा पर प्रशासन की नजर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

महराजगंज। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार सदर ने सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के अधिकारियों के साथ रोहिन नदी पर स्थित प्रमुख तटबंधों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जरडी-डोमरा तटबंध, चेहरी तटबंध, अमहवां रिंग तटबंध, लक्ष्मीपुर रिंग तटबंध तथा अनंतपुर-बड़हरा तटबंध के बाएं तट का जायजा लिया। इस दौरान तटबंधों की संरचनात्मक स्थिति, संवेदनशील स्थलों, सुरक्षा उपायों, बाढ़ सुरक्षा सामग्री की उपलब्धता और विभाग की ओर से किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी तटबंधों की स्थिति सामान्य पाई गई। अधिकारियों ने आपात स्थिति में स्थापित होने वाली बाढ़ चौकियों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही तटबंधों पर लगातार निगरानी रखने और कटान, रिसाव अथवा किसी अन्य असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल देने को कहा। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}