
महराजगंज। संचारी रोगों को काबू में करने से लिए एक माह चलने वाले अभिया को दस दिन और बढ़ा दिया गया है। अब यह अभियान दस अगस्त तक चलेगा।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में उक्त अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस बार भी पहली से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा ग्यारह से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों का प्रयोग, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराया जाना जरूरी है। यह कार्य अंतर विभागीय समन्वय से कराया जा रहा है।
सीएमओ ने यह भी कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर्स आशा व आंगनबाड़ी दस्तक अभियान के तहत जिन बुखार के रोगियों, टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों, कुष्ठ , फाइलेरिया एवं कालाजार लक्षण वाले व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस आईएलआई तथा दस्त रोगियों की सूची तैयार करें ,उनका ब्यौरा ई-कवच पोर्टल पर भी अपलोड करते रहें।


