
महराजगंज। दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के लिए छात्र परिषद चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हेड बॉय, हेड गर्ल, स्कूल प्रेसिडेंट, वाइस कैप्टन समेत विभिन्न हाउसों के कैप्टन व प्रतिनिधियों का चयन हुआ।चयन प्रक्रिया में आसिफ खान को हेड बॉय, अर्चना चौधरी को हेड गर्ल, शम्स आलम को स्कूल प्रेसिडेंट और आफरीन खातून को स्कूल वाइस कैप्टन चुना गया। ग्रीन हाउस से तानिया खान व राजवीर, ब्लू हाउस से संजना यादव व आदित्यनाथ, रेड हाउस से अंतिमा वर्मा व कन्हैया प्रजापति तथा येलो हाउस से राजनंदिनी व आनंद कुमार को हाउस प्रतिनिधि एवं कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई।प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ मजबूत करते हैं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।



