उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की जनसुनवाई, प्रधान संगठन ने किया सम्मान ।

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने सड़क, बिजली, राजस्व, आवास, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र मंत्री को सौंपे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इसी दौरान ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने भी मंत्री से मुलाकात कर ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों एवं प्रधानों ने मंत्री पंकज चौधरी को मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और गांवों में चल रही योजनाओं को गति मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रशासक बनाए जाने से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे तथा ग्रामीण जनता को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रधान प्रतिनिधियों से गांवों में स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अवध किशोर, जिला उपाध्यक्ष चतुर्भुज सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रधान बैजनाथ, इंद्रमणि वर्मा, रवि पाण्डेय, जय सिंह, बलकेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}