निचलौल तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं ।

महराजगंज निचलौल मे शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य जनहित एवं पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई। वहीं, शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



