शिक्षाउत्तर प्रदेश
Trending

खालिद मिल्ली इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, टॉपर छात्रों को मिला विशेष पुरस्कार ।

महराजगंज ।परतावल ब्लॉक क्षेत्र स्थित खालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन तथा सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असरार खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट बालक वर्ग के टॉपर छात्र को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि हाईस्कूल की टॉपर छात्रा सुमैया खातून को सिलाई मशीन देकर प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में गुलिस्ता खातून, अफिया, वेद प्रकाश, अपफान खान, तुफैल अहमद, मोहम्मद उबैद खान, रेशमा खातून, सलमा खातून, मोहम्मद जैद रब्बानी, सबीहा हसन, अलीजा शेख, फरहाना आलम, अफरीन खातून, शमा खातून, राबिया खातून, नजमा खातून, साइमा खातून, मरियम खातून एवं मेविश खान सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, शैक्षिक वातावरण एवं शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में शिक्षा की नई पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष पटेल, नबी हुसैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सनाउल्लाह, एखलाक अहमद, विश्वमित्र यादव, राकेश यादव, दीपक पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}