
महराजगंज । कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के नौतनवां रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी । जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया आग की लपटों और उठते धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
घटना में दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ा, गारमेंट्स सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।आग का असर बगल के आई केयर की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया ।
दुकान मालिक गुलामनबी ने बताया कि आग से लगभग ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों एवं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई आग लगी की इस घटना से कुछ देर के लिए कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई । प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लग गई थी जिसे स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया गया है।



