उत्तर प्रदेश
Trending

जितेंद्र साहनी बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर ।

महराजगंज । जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया गांव के लेहरा स्टेशन निवासी जितेंद्र कुमार साहनी का चयन सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उन्हें लखनऊ स्थित सचिवालय में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जितेंद्र कुमार साहनी केदारनाथ साहनी के पुत्र हैं। वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके परिवार में पत्नी पूनम और पुत्र अंशीत हैं। उनके पिता केदारनाथ साहनी खाद भंडार की दुकान संचालित करते हैं।
शिक्षा का सफर
जितेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श कृषक शिशु विद्यालय, लेहरा स्टेशन से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल किसान हाई स्कूल बर्गाहपुर तथा इंटरमीडिएट पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बर्गाहपुर से पूरा किया। स्नातक की पढ़ाई शिवपति पीजी कॉलेज, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर से तथा परास्नातक की शिक्षा राजीव गांधी पीजी कॉलेज, नौतनवा महराजगंज से प्राप्त की।
सफलता का मंत्र
अपनी सफलता पर जितेंद्र साहनी ने कहा कि “कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। बधाइयों का सिलसिला
जितेंद्र की इस उपलब्धि पर लेहरा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. सोमनाथ यादव, राकेश अग्रहरी, सच्चिदानंद, प्रमोद चौधरी, ईश्वर यादव, कमलेश यादव, रंजीव यादव, त्रिपुरारी यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, राम प्रकाश यादव, विजय प्रकाश, संतोष वर्मा सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}