उत्तर प्रदेश
Trending

भांगड़ा की धुन पर बच्चों का स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन ।

महराजगंज । बृजमनगंज क्षेत्र के राधिका देवी जूनियर हाई स्कूल, मिश्रवलिया में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान भांगड़ा की धुन पर बच्चों का स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। स्वागत कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।
विद्यालय के प्रबंधक त्रिपुरेश त्रिपाठी व प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर शिक्षक ध्रुव राज सिंह, उपेंद्र पासवान, प्रियंका चौबे, सरिता, साधना यादव, मोमिना खान, ममता गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी, राम यादव, झम्मन पासवान सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

सौरभ जायसवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}