उत्तर प्रदेश
Trending

सोशल मीडिया पर गैस को लेकर अभद्र टिप्पणी एवं स्टंट करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार ।

महराजगंज । कोल्हुई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर को लेकर भ्रामक अभद्र टिप्पणी करने और बाइक स्टंट बाजी के मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए शामिल पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार कर तीन मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया है।
विदित हो कि बीते शुक्रवार को क्षेत्र के करैला अजगरहा निवासी अरशद शेख रब्बानी द्वारा गैस सिलेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रामक पोष्ट किया गया था ।जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था । जमानत पर रिहा होने के बाद साथियों द्वारा फूल माला पहनकर रैली/स्टंट बाजी का फोटो वायरल कर दिया ।
जिसका संज्ञान लेते हुए पुनः पांच लोगो अरशद शेख रब्बानी पुत्र इशरार अहमद उम्र 20 बर्ष निवासी करैला अजगरहा,मसकुर पुत्र अतीकुल्लाह उम्र 22 वर्ष निवासी बैरवा चन्दनपुर थाना नौतनवां,यजदानी पुत्र सब्बीर उम्र 19 वर्ष निवासी बनकटवा महराजगंज,असरफ पुत्र नासीर उम्र 18 वर्ष निवासी त्रिलोक थाना सोनौली,इरशाद पुत्र शाहिद अली उम्र 24 वर्ष निवासी अड्डा बाज़ार थाना नौतनवा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए तीन मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया है ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अफवाह फैलाने एवं स्टंट बाजी मे पांच अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए तीन मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है ।

(सुनील पांडेय)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}