महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहना पुर टोला पूरब से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसकी मां ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।
मोहना पुर टोला पूरब निवासी कैसील्या देवी पत्नी नागेंद्र ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अरुण 17 पुत्र नागेंद्र 12 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे से घर से गायब है। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बेटे के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं।
इस मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोर की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए खोजबीन की जा रही है।
