उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

संयुक्त गश्त में सुरक्षा एजेंसियों को मिली सफलता, 9.5 क्विंटल विदेशी मक्का बरामद ।

महराजगंज । ठूठीबारी भारत–नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को संयुक्त गश्त के दौरान कामयाबी हाथ लगी है। एसएसबी, कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम ने गन्ने के खेत से लावारिस हालत में 19 बोरा विदेशी मक्का बरामद किया है। बरामद मक्का को विधिक कार्रवाई के बाद ठूठीबारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
बीओपी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े चार बजे एसएसबी, कस्टम व पुलिस की संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 505 के समीप पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पास के गन्ने के खेत में संदिग्ध सामग्री रखी गई है। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गन्ने के खेत से 19 सफेद बोरियों में भरा विदेशी मक्का बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी का वजन लगभग 50 किलोग्राम पाया गया, जिससे कुल वजन 9.5 क्विंटल आंका गया। प्रथम दृष्टया मक्का तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारतीय क्षेत्र भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।
बरामदगी के बाद संयुक्त टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए मक्का को कस्टम कार्यालय ठूठीबारी के हवाले कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}