उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

स्वास्थ्य मेले में गैरहाजिर दो आशा और एक एएनएम को कारण बताओ नोटिस ।

महराजगंज । डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अधिदेव ने रविवार को पनियरा क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का अनुश्रवण किया। अनुश्रवण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर गैरहाजिर मिली दो आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज पर एक भी टीकाकरण न होने पर एएनएम नीतू मौर्या को फटकार लगाई। पनियरा पीएचसी पर अनुश्रवण के दौरान आशा कार्यकर्ता अनीता एवं बिन्दु कन्नौजिया तथा एएनएम रूक्मिणी गैरहाजिर मिली। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यहां पर ओपीडी में 15 मरीजों का उपचार किया गया। दो प्रसव और आठ व्यक्तियों की बलगम जांच की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमनौली माफ़ी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 17 मरीजों का इलाज किया गया।एक गर्भवती की एएनसी चेक अप हुआ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज पर कुल ओपीडी में 57 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि 45 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य मेले में एक भी लाभार्थी का टीकाकरण न होने पर एएनएम नीतू मौर्या को फटकार लगाई। दोनों अधिकारियों ने पीएचसी मौलागंज और बमनौली माफ़ी के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के अन्य इंडीकेटर्स पर भी ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}