उत्तर प्रदेश
Trending

मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज ।

महराजगंज ।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसामीर निवासी अंजनी देवी पत्नी बुधनरायन ने गली के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार 14 जनवरी 2026 को रात करीब 7 बजे गली के विवाद को लेकर गांव के बैजनाथ पुत्र ठगई, सोना देवी पत्नी प्रमोद, सरोज देवी पत्नी बैजनाथ तथा ठगई पुत्र मुनेसर ने उसके साथ-साथ उसके पति बुधनरायन, जगदीश और विन्ती के साथ मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज भी की और जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

संवाददाता विक्की कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}