उत्तर प्रदेश
Trending

तहसील दिवस पर लगेगा पीएम सूर्यघर विशेष कैंप

महराजगंज। जनपद में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप तहसील दिवस के साथ आयोजित होगा, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योजना का लाभ उठा सकें।

कैंप में आमजन को पीएम सूर्यघर योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान की जानकारी दी जाएगी। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।
योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाकर उपभोक्ता बिजली बिल में कमी कर सकते हैं, वहीं अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में देकर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा। यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल है।

 

शिव कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}