उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

केएमसी के चिकित्सकों ने सिसवा शिविर में 1250 मरीज देखें ।

महराजगंज । केएमसी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के सभी विभागों के चिकित्सकों ने सिसवा स्थित अवंतिका मैरेज हॉल में रोटरी क्लब निचलौल के तत्वाधान में मेगा हेल्थ कैंप में 1250 मरीजों को देखा । शिविर मेडिसिन विभाग में 225 मरीजों को डॉ मनीष ने देखा और कहा कि ठंड में खासकर वृद्ध जनों को बचाव रखना आवश्यक है ।स्त्री एव प्रसूति रोग की डा काजल व डॉ हुशनेयरा ने 105 मरीजों को देखा और मासिक धर्म प्रबंधन के उपाय महिलाओं को सिखाया। हड्डी एव जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ असद ख़ान ने 175 मरीजों को देखा ।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दुर्गेश ने 170 मरीजों को देखा जिसमे 75 मरीजों को मोतियाविद निकली ,और कहा कि मोतियाबिंद होने पर धुंधला दिखना शुरू हो जाता है इस अवस्था में तत्काल सर्जरी कराना आवश्यक है। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक मिश्रा ने 120 मरीजों को देखा और कहा कि ठंड में कान को थक कर रखे अन्यथा ठंड से कानों में इन्फेक्शन का डर रहता है । दंत रोग विंग से डा काजल ने 85 मरीजों को देखा । बच्चों को दात के सफाई हेतु जागरूक भी किया ।हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास मल्ल ने 115 हृदय रोगियों का इलाज किया साथ ही इस मौसम में हृदय को स्वस्थ रखे हेतु कहा कि जो लोग शुगर और बीपी के मरीज है उन्हें बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है दवाओं का सेवन नियमित करते रहे । न्यूरो सर्जन डा आलोक जायसवाल ने 90 मरीजों को देखा , मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष दास ने 40 मरीजों को देखा ।उन्होंने कहा कि नस रोग ठंडी में बढ़ जाता है अपने हाथ पैर को गर्म रखे , बीपी को नियंत्रित रखे , बीपी बढ़ने से ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा रहता है जिससे लकवा का आशंका सबसे अधिक हो जाता है, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ धनंजय ने 125 जोड़ व मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरेपी उपचार बताया । क्रिटल केयर विशेषज्ञ एवं अस्पताल के सीईओ डा एस एम रफीक ने रोटरी क्लब निचलौल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि ऐसे बृहद स्तर पर आम जन हेतु शिविर के माध्यम से इलाज मुहैया कराना बड़ा ही नेक कार्य है । कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। अस्पताल के शिविर संयोजक डॉ धनंजय कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केएमसी पूरी तरह से जनता के स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है । अस्पताल द्वारा नियमित इस तरह का शिविर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में लगता रहता है जिसमें जनमानस स्वास्थ्य लाभ ले सकता है । शिविर में आयुष्मान टीम, नर्सिंग एव पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों ने विशेष सहयोग किया। शिविर में रोटरी क्लब के रोटरी क्लब मेंबर्स
कैम्प्टन मानवेन्द्र सिंह , डॉ पंकज तिवारी,धीरज तिवारी
अरुण पांडेय,विवेक चौरसिया
संजय गुप्ता,रजनीश केडिया
राजेंद्र केसरी ,कृष्ण मुरारी सिंह ,ओ ए जोसफ
शम्भूनाथ मद्देसीय ,प्रभात सोनी आदि पदाधिकारी गण ने मरीजों का नाश्ता व,शिविर की संपूर्ण व्यवस्था को संभाला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}