जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में की।
पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0-03/2025 (धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि) तथा मु0अ0सं0-170/2024 (धारा 467, 468, 471, 420, 406, 506 भादवि) में वांछित अभियुक्त भोलानाथ सिंह पुत्र धनवन्त सिंह, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना गोला बाजार, जनपद गोरखपुर, हाल पता गौतम गार्डन कॉलोनी, शिवपुर, थाना शिवपुर, जिला वाराणसी को बदलापुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धन की मांग किए जाने पर सतर्क रहें तथा तत्काल पुलिस को सूचना दें।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे एवं कांस्टेबल शिवांशु ओझा शामिल रहे।



