
महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा एसआईआर के संदर्भ निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन को लेकर मीडिया से वार्ता किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 04 नवंबर से आरम्भ हुए एसआईआर का कार्य का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। आज निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया है, जिसमें कुल 1691437 का मतदाताओं का नाम है और सभी मतदाताओं के फॉर्म को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 1992459 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के दौरान लगभग शत–प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया गया। जनपद में 57072 मृत हैं, 71861 अनुपस्थित या अनट्रेसेबल हैं। इसी प्रकार 130353 लोग स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 39373 लोग पहले से ही पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 301022 मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 06 फरवरी 2026 तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए 133 अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर आलेख्य प्रकाशन को चस्पा किया जाएगा। साथ ही मतदाता ऑनलाइन भी इसको देख सकते हैं।



