उत्तर प्रदेश
Trending

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज ।

महराजगंज । परतावल  पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई, जिसमें महिला-पुरुष समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक पक्ष की ओर से पिपरपाती टोला सेमरहना निवासी नजीबुन निशा ने आरोप लगाया कि 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे उनका पुत्र इरफान मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी टोले के आजाद, गोलू, असलम, मंगरु, साबरुन निशा, काजल साबरा आदि ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। आरोप है कि इसके बाद एक राय होकर मारपीट की गई। बीच-बचाव में आए परिजनों को भी पीटा गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई।
दूसरे पक्ष की ओर से साबरुन ने तहरीर देकर बताया कि मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कमरुद्दीन, रियाजुद्दीन, इरफान और कलामुद्दीन ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में उनके पक्ष के भी कई लोग चोटिल हुए हैं। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

(आनंन्द पाण्डेय)

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}