महराजगंज । पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा शहीद भगत सिंह वार्ड में हफ्ते दिन से बंदरों के झुंड के आतंक से नगर वासी डरे व सहमे हुए हैं । बंदरो के इस झुंड में लगभग 20 से ऊपर की संख्या है जो एक साथ निकलते हैं यहां तक कि घर में लगे जंगले – दरवाजे को ढकेल कर अंदर घुस जा रहे हैं डर वस घर के लोग दरवाजा बंद करके खुद को पहले सुरक्षित कर रहे हैं फिर शोर मचाने पर आस – पास के लोग जब इकट्ठा हो रहे हैं तब उन बंदरो को भगाया जा रहा है ।
बंदरो द्वारा प्रति दिन किसी न किसी को काट कर घायल कर दे रहे हैं । सोमवार को बांकी रेंज के पास रहने वाले एक युवक सलमान उम्र लगभग 28 वर्ष को काट कर घायल कर दिया था मंगलवार को एक पनियरा – बभनौली मार्ग पर स्थित एक इण्टर कालेज में गेट पर तैनात एक चपरासी रामचन्द्र यादव को काट कर लहूलुहान कर दिया । क्षेत्र के सभासद राजेश गुप्ता द्वारा नगर पंचायत को उक्त मामले से अवगत भी कराया गया है लेकिन नगर पंचायत द्वारा अभी तक बंदरो को पकड़ने की कोई ब्यवस्था नहीं की गई जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश ब्याप्त है । क्षेत्र के महताब खान , वसीउल्ला खान , रोहित , राजेश , अनिल पाण्डेय , मोहित मिश्रा आदि लोगो ने सम्बंधित जिम्मेदारों से मांग किया है कि उक्त बंदरो के झुण्ड को पकड़ कर कहीं अन्यंत्र छोड़ा जाए ।
इस सम्बंध में ईओ अवनीश यादव ने बताया कि सूचना मिली है बंदर पकड़ने वालों को बुलवाने का प्रयास किया जा रहा है बहुत जल्द उन्हें पकड़वा कर दूसरे स्थान पर भेज दिया जाएगा ।
( असहद अली अंसारी की रिपोर्ट)



