उत्तर प्रदेश
Trending

सचिवों ने ऑनलाइन भुगतान का किया बहिष्कार ।

महराजगंज । फरेन्दा ब्लॉक परिसर में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन भुगतान का बहिष्कार किया। पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के प्रदेशव्यापी आह्वान पर यह सत्याग्रह आंदोलन ऑनलाइन भुगतान बहिष्कार में बदल गया। सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और अतिरिक्त विभागीय कार्यों के विरोध में प्रभारी एडीओ पंचायत सुरेश चौरसीया को अपना डोंगल सौंप दिया।
पंचायत सचिवों का आरोप है कि शासन ने बिना अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए उनके व्यक्तिगत मोबाइल और सिम का उपयोग करके फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम लागू किया है। सचिवों का कहना है कि यह उपस्थिति प्रणाली उनके क्षेत्रीय कार्य की प्रकृति के विपरीत है, जिससे प्रदेश भर के सचिवों में रोष है।
वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्रीय ग्राम सचिव अपने मूल कार्यों को नियमित रूप से नहीं कर पा रहे हैंउन पर गैर-विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव है। इन कार्यों में फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, गौशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी और विभिन्न पेंशनों का सत्यापन जैसे कार्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, सचिवों को शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी, गायों के लिए भूसा प्रबंधन, सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य और पराली प्रबंधन जैसे कार्य दिया गया है।का सचिव पुरजोर विरोध कर रहे हैं । इस मौके पर प्रदीप कुमार दुबे,अभिषेक पांडे ,वेद प्रकाश मोदनवाल,संतोष कुमार,आशुतोष कुमार आर्य , आकाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}