महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

ट्राली की ओवरलोडिंग से जाम, राहगीरों और विद्यार्थियों की जान पर बन रहा खतरा

निचलौल ।,थाना क्षेत्र के निचलौल नगर पंचायत में इन दिनों गन्ने से भरे ओवरलोड ट्राले दिनदहाड़े सड़कों पर जाम का कारण बन रहे हैं। मार्केट की मुख्य सड़क पर ट्रालों के खड़े रहने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर दोपहर तक गन्ना लदे ट्राले मार्केट की संकरी सड़कों पर चलते रहते हैं, जिससे राहगीरों, विशेषकर विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जाम के दौरान कई बार बाइक सवारों और साइकिल चालकों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग और अवैध खड़े ट्रालों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ट्रालों के संचालन के लिए निश्चित समय तय किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रह सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}