उत्तर प्रदेश
Trending

अमरावती देवी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित ।

महराजगंज । अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में बुधवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आयुष निषाद, आर्यन वर्मा, प्रिंस यादव, प्रतीक यादव, पारुल यादव, आसिफ अंसारी, संस्कृति, सुमित एवं कृष्णा सहित कई छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रविकांत पटेल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। उनकी छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ परिवेशीय ज्ञान भी जरूरी है, जिसे ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन रवींद्र जैन ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, अशोक गौंड, ओमप्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, नाज़िम भाई, उपेंद्र प्रजापति, सुभाष चौधरी, कबीर आलम, हरेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, अजय वर्मा, चंद्रकिशोर, उदयराज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}