महराजगंजउत्तर प्रदेश
लेहरा स्टेशन पर इलेक्ट्रिक मैजिक वाहन की चपेट में आने से गेट टूटा, घंटों जाम ।
बृजमनगंज । थाना क्षेत्र स्थित लेहरा रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हो गया। फाटक बंद करते समय एक इलेक्ट्रिक मैजिक वाहन उसकी चपेट में आ गया, जिससे फाटक का पाइप मुड़ गया और वह खुल नहीं सका। इस घटना के कारण रेलवे लाइन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गेटमैन उपेंद्र ने बताया कि ट्रेन गुजरने के दौरान जब वह संपर्क फाटक बंद कर रहे थे, तभी वाहन चालक ने मनमाने तरीके से अपने वाहन को निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान फाटक का ऑटोमैटिक पाइप वाहन पर गिर गया और टेढ़ा हो गया।
गेटमैन के अनुसार, काफी मशक्कत के बाद भी फाटक को ठीक नहीं किया जा सका, जिससे यातायात अवरुद्ध रहा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी आनंद नगर को दे दी गई है।


