उ0 प्र0 सचिवालय में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अनुभाग अधिकारी बने चंद्रशेखर त्रिपाठी, हर्ष ।
घुघली ।विकास खंड घुघली के ग्राम जोगिया के निवासी चंद्रशेखर त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सचिवालय लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अनुभाग अधिकारी पद पर प्रोन्नति हुए हैं। इसके पूर्व वह उत्तर प्रदेश सचिवालय मे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ परिवहन विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे।
त्रिपाठी के अनुभाग अधिकारी बनाए जाने पर प्रमुख संघ के पूर्व जिला महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, नगर पंचायत घुघली के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह, जोगिया के पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश सिंह उर्फ गुड्डूसिंह, ब्रह्मस्थान मठ जोगिया एवं रावत मंदिर अयोध्या के महंत बालकदास, योगेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, न्यायाधीश मनीष द्विवदी एवं बलिया निवासी आलोक कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


