बृजमनगंज । जामिया इस्लामिया दारुस्सलाम के विद्यार्थियों ने एक शानदार शैक्षिक भ्रमण किया, जिसमें बच्चों ने शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान चिड़ियाघर, रेल म्यूज़ियम गोरखपुर, और नौका विहार रामगढ़ ताल में स्टीमर राइड का आनंद लिया। बच्चों ने चिड़ियाघर में विभिन्न जानवरों और पक्षियों को करीब से देखा और पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इसी के साथ रेल म्यूज़ियम गोरखपुर में बच्चों ने भारतीय रेल के पुराने इतिहास को नज़दीक से देखा उन्होंने पुराने इंजन, ऐतिहासिक ट्रेनें, स्टेशनों की दुर्लभ तस्वीरें और रेल के प्राचीन उपकरण देखे। भ्रमण के अंत में बच्चे नौका बिहार रामगढ़ ताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्टीमर में सैर की। नीले पानी पर नाव की हल्की लहरों और सुहाने मौसम ने उस पल को सचमुच यादगार बना दिया। बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि प्रकृति की सुंदरता का भी अनुभव लिया। इस शैक्षिक भ्रमण में मैनेजर हाफ़िज़ मोहम्मद उमर के साथ हबीबुर रहमान सर, तनवीर अहमद सर, और मास्टर उमेश कुमार जैसे शिक्षक भी सम्मिलित हुए और बच्चों का मार्गदर्शन किया। यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक बल्कि ज्ञानवर्धक और अनुभवात्मक दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।


