सदर तहसील में ग्राम पंचायत की मतगणना डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।

महराजगंज । जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों की चुनावी प्रक्रिया कार्यक्रम के अन्तर्गत सदर तहसील व ब्लाक घुघुली में गणना प्रपत्रक के आधार पर डुप्लीकेट मतदाता सूची को अपलोड किये जाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिथिल मतदाता सूची अपलोड पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी कार्य शिथिलता अच्छा नहीं है मतदाता सूची का अपलोड जल्द जल्द कराया जाय। उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जिस स्तर पर शिथिलता बरती जा रही हो उसकी सूचना दे, तथा कार्यवाही भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में सदर तहसील में 118 केन्द्रों की सूची अपलोड करने हेतु 12 कम्प्यूटर आपरेटर लगे हैं तथा घुघुली ब्लाक में 295 सेन्टर की मतदाता सूची हेतु 15 कम्प्यूटर आपरेटर लगे थे। डुप्लीकेट मतदाता सूची अपलोड का कार्य सभी ब्लाकों में किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्रीकांत शुक्ला,सदर एसडीएम जितेन्द्र कुमार,नायब तहसीलदार सदर तथा घुघुली में खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
