महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

साइकिल सवार मोटरसाइकिल से भिड़े, चार घायल ।

बृजमनगंज । नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11 शहीद भगत सिंह नगर के नारायनपुर टोला में बुधवार दोपहर मोटर साईकिल चालक ने साईकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वीरेंद्र चौरसिया अपनी साईकिल से जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गए। इस दौरान वीरेंद्र चौरसिया निवासी शहीद भगतसिंह नगर, विकास पांडेय व संजय निवासीगण ग्राम सभा करमहा धानी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है। उनके स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}