महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में भारत–नेपाल सीमा पर हो रही अवैध गतिविधियों एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नौतनवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा कुरहवा घाट क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पड़ी 05 बोरी यूरिया खाद और 03 अदद लवारिस साइकिलें बरामद की गईं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्थानीय पर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।पुलिस के अनुसार बरामद माल को नेपाल तस्करी किए जाने की आशंका है। सीमा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखते हुए ऐसे अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


