
घुघली थाना क्षेत्र का मामला मोबाइल चोरी के शक में कुछ युवकों ने एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो घघरुआ खड़ेसर गांव का बताया जा रहा है।वीडियो में कुछ युवक नाबालिग को पेड़ से उल्टा लटकाकर पूछताछ करते और कथित तौर पर उसे मोबाइल चोरी के संदेह में सजा देते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। घुघली थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराऊंगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
