महराजगंज । बृजमनगंज पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपित शमशाद उर्फ बादल निवासी ग्राम सभा मटिहनवा टोला बड़िहारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक लड़की द्वारा थाना स्थानीय पर शमशाद उर्फ बादल पुत्र इरशाद के ऊपर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना बृजमनगंज पर मुकदमा संबंधित अभियुक्त शमशाद उर्फ बादल पुत्र इरशाद निवासी मटिहनवा बडिहारी थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था। जिसके संदर्भ में शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
