महराजगंजउत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता इंस्टाग्राम गैंग ‘काला कोबरा 0007’ के दो सदस्य गिरफ्तार, ।

महराजगंज । अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आधारित कुख्यात ‘काला कोबरा 0007’ गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित कर चोरी, लूट समेत विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल कर रहा था। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की देखरेख में घुघली पुलिस टीम ने 01 नवंबर 2025 की शाम लगभग 5:45 बजे ग्राम हरखी टोला निपनिया क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अपराध से जुड़ी सामग्री बरामद की जा रही है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान—
रामकरन चौधरी, पुत्र उमेश चौधरी, निवासी धनगढ़ी मुंडेरी, उम्र 19 वर्ष अंकित सिंह, पुत्र राजकिशोर सिंह, निवासी हरखी टोला निपनिया, उम्र 18 वर्ष बताया । पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिले में बढ़ रहे सोशल मीडिया आधारित संगठित अपराध पर बड़ी चोट है। गिरफ्तारी के बाद गैंग की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल:
उप निरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा,कांस्टेबल विजय प्रकाश राय, कांस्टेबल आशुतोष राय ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}