महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय व जेल परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनकर जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कैदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर आकस्मिक तरीके से जांच कराते रहने का निर्देश दिया।
Related Articles
Check Also
Close
