महराजगंज । ठूठीबारी पुलिस ने दिन गुरुवार को ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में ठूठीबारी में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर मीडिएट कालेज के छात्र छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। दंड से न्याय की ओर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र छात्राओं को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई । ठूठीबारी उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा व ठूठीबारी पुलिस टीम, महिला कांस्टेबल ने नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया । कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद कालेज के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी व छात्र छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश नए आपराधिक कानूनों से परिचित कराना और कानून के प्रति उनके विश्वास व जागरूकता को बढ़ाने के लिए प्रेरित की गई ।
