महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक ।

महराजगंज ।बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज पांच के तहत नगर पंचायत स्थित रेलवे स्टेशन पर जाकर महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान उप निरीक्षक अर्चना यादव व प्रिया वर्मा ने उपस्थित लोगों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही किशोरियों एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 ,1930, 1098, 102, 108,101 आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}