आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना भिटौली क्षेत्रांतर्गत शिकारपुर में किया गया वाहन चेकिंग ।

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आगामी त्यौहार व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के लिए शुक्रवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर थाना भिटौली क्षेत्रांतर्गत शिकारपुर में थानाध्यक्ष भिटौली के साथ वाहन चेकिंग किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अवैध एवं संदिग्ध वाहनों की पहचान करना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा अपराध नियंत्रण में सहयोग प्रदान करना था। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेज, चालक के लाइसेंस तथा वाहन फिटनेस की जाँच की गई साथ ही अवैध असलहा, मादक पदार्थ और चोरी से संबंधित वाहनों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस प्रशासन जनपद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्क है नागरिकों से अनुरोध है कि वे वाहन नियमों का पालन करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोगी बनें।


