कचरा फेंकने के विवाद में गर्भवती महिला की पिटाई, चार पर केस दर्ज ।
महराजगंज । बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमगढ़वां में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक गर्भवती महिला की पिटाई कर दी।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रमगढ़वां निवासिनी निशा देवी ने बताया कि बीते 10 अक्टूबर की सुबह सावित्री, भोलू, प्रिंयका और सोनमी नाली में कचरा डालने की बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर चारों ने लात, घूंसे और लाठी-डंडे से उसकी और उसकी जेठानी मनीषा की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। निशा देवी ने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है और मारपीट में उसके पेट में चोट आई है।
इस मामले में बरगदवां थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सावित्री, भोलू, प्रिंयका और सोनमी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
(आशुतोष की रिपोर्ट)


