महराजगंजउत्तर प्रदेश

बड़े धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महराजगंज । फरेंदा परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय में वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया । उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि महान ऋषि वाल्मीकि का सम्मान: वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जो ‘आदि कवि’ के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की । कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय के लोग ऋषि वाल्मीकि को भगवान का रूप मानते हैं और यह दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें वे मंदिरों को सजाते हैं और रामायण के श्लोक पढ़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकायाध्यक्ष केपी सिंह ने किया । कार्यक्रम में प्रवक्ता व कर्मचारी संजय शर्मा, मुरलीधर जायसवाल ,अश्वनी सिंह ,जमुना निषाद , अजय पांडे ,राजेश सिंह, घनश्याम सिंह,रक्षा,बैजनाथ चौरसिया ,सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}