न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे का एंबुलेंस खराब मरीजों को हो रही परेशानी ।
महराजगंज । फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे पर एंबुलेंस खराब होने से मरीज परेशान हैं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे का एंबुलेंस खराब मरीजों को हो रही परेशानी यह एंबुलेंस पिछले दो माह से डैमेज पड़ी है।
स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात यह एंबुलेंस दो महीने से खराब है। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे दी गई है। फरेंदा क्षेत्र के एम्मी योगेश मिश्रा ने बताया कि महदेवा दुबे स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस दो माह से खराब पड़ी थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। इसकी सूचना भी सीएमओ को दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के लिए 108 सेवा की 8 एंबुलेंस और 102 सेवा की 6 एंबुलेंस की मांग शासन को भेजी है। शासन से एंबुलेंस मिलते ही महदेवा दुबे स्वास्थ्य केंद्र पर नई एंबुलेंस तैनात कर दी जाएगी।


