महराजगंजउत्तर प्रदेश
पुलिस की निगरानी में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
सिन्दुरिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभाओं में दशहरा पर्व के मद्देनजर स्थापित दुर्गा , लक्ष्मी और गणेश, कार्तिकेय मूर्तियों को धूम-धाम से गाजे बाजे के साथ विसर्जित
किया गया।
इस दौरान शुक्रवार को देर शाम तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां दुर्गा,लक्ष्मी और भगवान गणेश की विदाई दी। क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया,रामपुरमीर , लेदवा , पतरेंगवा , सोनवल , मधुबनी , पकड़ियार बुजुर्ग, पिपरा कल्याण,परसामीर, सहित अन्य ग्रामसभाओं,चौराहो स्थापित मूर्ति का पूजन अर्चन किया गया था, शुक्रवार को मां दुर्गा, लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति बड़े ही धूम-धाम से लोगों ने जुलूस निकालकर विसर्जित किया। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस के जवानो के साथ मुस्तैद रहे।


