महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

विधायक ने योजनाओं का वितरित किया प्रमाण पत्र

सिन्दुरिया । चौक बाजार स्थित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने विभिन्न लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र वितरित कर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चयनित पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। साथ ही एनीमिया से पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को पुष्टाहार किट तथा नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। वहीं, एनीमिया मुक्त भारत अभियान महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्साधिकारी श्री कांत शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य केवल बीमारियों का इलाज करना ही नहीं, बल्कि लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता के माध्यम से रोगों से बचाना भी है। इस अवसर पर अशोक पटेल, अशोक विश्वकर्मा, राधेश्याम कन्नौजिया, भिखारी प्रसाद , राकेश अग्रहरी, परशुराम जायसवाल, डाक्टर मनोज कुशवाहा, डाक्टर रामस्वरूप सिंह, बीपीएम नवनीत उपाध्याय समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}