महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

बृजमनगंज ने 13 अक्टूबर को आयोजित होगी ऐतिहासिक रामलीला मेला ।

बृजमनगंज । नगर पंचायत बृजमनगंज में अंग्रेजों के समय से होती आ रही ऐतिहासिक रामलीला मेला 13 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। इस मामले में रामलीला कमेटी के लोगो ने बताया कि प्राचीन रामलीला मेला का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। रामलीला कमेटी और नगर पंचायत की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही रामलीला मेला के दूसरे दिन 14 अक्टूबर दिन मंगलवार की रात में भरत मिलाप मेला का आयोजन होगा। जिसमे पूरे नगर में श्रीरामचंद्र भगवान की सीता मईया के साथ झांकी निकाली जायेगी। जिसके बाद यह मेला संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि रामलीला मेला बृजमनगंज की वर्षों पुरानी परंपरा है। जिसे हर साल पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मेले के दौरान किसी भी छोटे या बड़े दुकानदार से टैक्स नहीं लिया जाएगा। यह कदम मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, उपाध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल, ठाकुरद्वारा पुजारी दिवाकर उर्फ सोनू बाबा ने मेले की तैयारियों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}