महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

महराजगंज को मुक्त करने हेतु 30 सितम्बर को चलेगा अभियान।

महराजगंज । मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पहल पर महराजगंज जनपद को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए 30 सितम्बर से एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में खून की कमी की समस्या को जड़ से समाप्त करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 सितम्बर को जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और पंचायत भवनों पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत एनीमिया की जांच की जाएगी। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्सियम की गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं व किशोरियों को उचित पोषण आहार और स्वच्छता आदतों के विषय में भी जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर छात्राओं की जांच कर उन्हें भी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों – स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज और सूचना विभाग को आपसी समन्वय से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। गांव-गांव में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से एनीमिया के कारण, लक्षण और रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन द्वारा उक्त अभियान को महिला सशक्तिकरण के प्रमुख लक्ष्य के रूप में लिया गया है। एनीमिया मुक्त नारी शक्ति और एनीमिया मुक्त महराजगंज के इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को सामूहिक प्रयास, समयबद्ध कार्रवाई और जनभागीदारी से निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा। अभियान के तहत लगभग जनपद की 03 लाख किशोरियों और महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड सहित कैल्शियम और विटामिन सी के टैबलेट खिलाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग को समस्त तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी महिलाओं और किशोरियों को 30 दिन के लिए उक्त दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}