महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

पकडी में आयोजित आरोग्य मेले का डीएम ने किया औचक निरीक्षण ।

महराजगंज । ग्राम सभा रम्हौली पकडी में आयोजित आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य मेले में आये रोगियो की उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण व दवा स्टॉक को देखा। इसके पश्चात अपने रोगो के उपचार में आये मुन्नार ग्राम कांधे, श्याम रम्हौली तथा प्रीति यादव पकडी नौनिया के रोग व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर भी जानकारी ली। सबने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती महिला का भी हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सक को निर्देश दिया कि महिला को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र अपर मरीजों के शुगर ,बी.पी., एनीमिया आदि की जांच प्रक्रिया को भी देखा। उन्होंने हेल्थ एटीएम को भी देखा और मशीन की क्रियाशीलता पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित मरीजों को एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. मदनलाल चौरसिया द्वारा 34 और स्टाफ नर्स सुश्री आश्रुति वर्मा 23 मरीजों की ओपीडी किया गया था। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्रीकांत शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी व डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}