महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि प्रमुख सचिव नेडा को पूर्णकालिक परियोजना अधिकारी नियुक्त करने हेतु पत्र भेजा जाए। इसके अलावा, दूध उत्पादन कम होने पर उन्होंने महाप्रबंधक दुग्ध विकास के विरुद्ध आयुक्त दुग्ध विकास को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की नीतियों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण के भुगतान में हो रहे विलम्ब पर भी नाराजगी जताते हुए लंबित भुगतान जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर उन्हें पूर्ण कराने का भी आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे विभागीय योजनाओं की प्रगति पर लगातार निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि कार्य समय पर पूरे हों।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}