मिठौरा ।सिन्दुरिया जनपद के चौक थाने में 30 सितंबर को दो पहिया वाहन के चार वाहन तथा चार पहिया वाहन के एक वाहन की नीलामी होनी सुनिश्चित की गयी है। इसकी सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस दौरान नीलामी के लिए न्यायालय से आदेश भी प्राप्त किया जा चुका है। उक्त आदेश के क्रम में उप जिलाधिकारी निचलौल सदर द्वारा निलामी की तिथि 30.09.25 को समय 2 बजे नियत की गयी है।


