महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल।

मिठौरा ।सिन्दुरिया । मण्डल स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 29 सितंबर को दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कालेज चौक बाजार में होना सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान क्रीडा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 14, 17 और 19 वर्ष के अंतर्गत आने वाले बालक- बालिका कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता प्रातः 9बजे से आयोजित है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा तथा समापन और पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नोजिया होंगे। प्रतियोगिता के संयोजक एवं आयोजक प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने मंडल के अंतर्गत जनपद देवरिया, कुशीनगर गोरखपुर तथा महराजगंज के विजेता टीमों को प्रतिभागिता के लिए आमंत्रित किया है।

( मनोज पटेल की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}