
महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशुओं की संख्या, भूसा–चारा, वैक्सीनेशन आदि की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सक से गोवंश के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक गोवंश के कमजोर दिखने पर उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि गोवंश के स्वास्थ्य का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने परिसर में मौजूद गोबर को नियमित रूप से हटवाएं। उन्होंने ईओ नगर पंचायत को गोशाला हेतु वैकल्पिक जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया। कान्हा हाउस में कुल 20 गोवंश मौजूद थे।


