शालिनी अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नारी सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से दी जानकारी ।
महराजगंज । मिशन शक्ति 5:0 की ओर से चलाई जा रही नारी सशक्तिकरण योजना के तहत आस्था संस्था फाउंडर शालिनी अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री को नारी सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी, एवं पोषण माह के सफल क्रियान्वयन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फेस कैप्चर एवं गर्भवती महिलाओं का एनसी तथा वजन एवं टी0एच0आर0 की समय से फीडिंग तथा पोषण ट्रैकर से संबंधित समस्त कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा दिया गया। आज के मीटिंग में प्रतिभाग न करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं विभागीय कार्यों में रुची न लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मानदेय बाधित करने के निर्देश दिए। मुख्य सेविका , बाबू रवि मिश्रा ब्लॉक समन्वयक अरून कुमार नोडल आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।


