
महराजगंज । मिठौरा गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक बाजार महराजगंज की गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 गृह विज्ञान विषय के तृतीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण से संबंधित जानकारी हेतु स्थानीय नगर पंचायत चौक के आंगनबाड़ी केंद्र का गृह विज्ञान के प्रभारी प्रीति पांडेय एवं तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओ के द्वारा इस केंद्र का शनिवार को विधिवत निरीक्षण किया गया । सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से संबंधित चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी पूर्ति हेतु की जाने वाली सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई । इस अवसर परआँगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती उषा जायसवाल, उषा वर्मा एवं सहायिका आशा देवी,सरस्वती देवी, प्रेमशीला देवी उपस्थित रही ।
( मनोज पटेल की रिपोर्ट)


